उदयपुर में बदमाशों ने जौहरी को मारा, 80 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार

उदयपुर में बदमाशों ने जौहरी को मारा, 80 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार

उदयपुर में बदमाशों ने जौहरी को मारा, 80 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार
Modified Date: March 22, 2024 / 12:29 am IST
Published Date: March 22, 2024 12:29 am IST

जयपुर, 21 मार्च (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण दुकान के मालिक की गला घोंटकर हत्या कर दी और 80 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जब बदमाश भागने की फिराक में थे तो पड़ोसियों ने उनमें से एक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने मौके से भागने के लिए फायरिंग भी की।

घटना शहर के भूपालपुरा थाना इलाके की है, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास चौधरी के रूप में हुई, जबकि आशीष चौधरी और संदीप चौधरी सहित दो अन्य अब भी फरार हैं, तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा, “तीनों लूट का प्रयास करने के लिए दुकान में घुसे थे। उन्होंने दुकान मालिक का गला घोंट दियाा उनमें से एक को उस समय पकड़ लिया गया जब वे मौके से भाग रहे थे।’

उन्होंने कहा कि दुकान के मालिक अनिल पचौरी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा पृथ्‍वी

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में