झारखंड: आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत

झारखंड: आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत

झारखंड: आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत
Modified Date: August 4, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: August 4, 2026 9:51 pm IST

रांची, चार अगस्त (भाषा) झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मरने वाले 13 लोगों में से आठ गिरिडीह, तीन दुमका और दो लातेहार से हैं।

खोरीमहुआ के उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘गिरिडीह जिले में मेरे उप-संभाग के तहत आने वाले तीन पुलिस थानों के इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ ब्लॉक में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि लातेहार में अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में