Jharkhand News: एक ही पल में उड़ गया परिवार, कर रहे थे पटरी पार, तभी आ गया वंदे भारत एक्सप्रेस, थम गई इतने लोगों की सांसें

Jharkhand News: एक ही पल में उड़ गया परिवार, कर रहे थे पटरी पार, तभी आ गया वंदे भारत एक्सप्रेस, थम गई इतने लोगों की सांसें

Jharkhand News: एक ही पल में उड़ गया परिवार, कर रहे थे पटरी पार, तभी आ गया वंदे भारत एक्सप्रेस, थम गई इतने लोगों की सांसें

Jharkhand News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 25, 2026 / 02:37 pm IST
Published Date: February 25, 2026 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
  • हादसा नागरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुआ
  • जीआरपी ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की

पाकुड़: Jharkhand News झारखंड के पाकुड़ जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी रेलवे के हावड़ा मंडल में नागरनबी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात यह दुर्घटना हुई।

Jharkhand Accident News ट्रेन की पटरियां पार करते समय परिवार यहां न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान राजा पाड़ा निवासी चंदन सरदार (35), उनकी पत्नी रिम्पा (25) और बेटी अर्पिता के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपनिरीक्षक रमेश किस्कू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’’

घटना मंगलवार रात की है, जब न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा की ओर जा रही 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार में नगरनबी स्टेशन के पास से गुजर रही थी। उसी समय यह परिवार रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। अंधेरा और स्पीड में ट्रेन होने के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।