झारखंड भाजपा ने झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया

झारखंड भाजपा ने झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया

झारखंड भाजपा ने झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया
Modified Date: May 26, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: May 26, 2026 9:50 pm IST

रांची, 26 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसने राज्य में विकास कार्यों को ठप कर दिया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में राज्य की शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरांडी ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में हर व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है और बेलगाम भ्रष्टाचार के कारण सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग के ऑडिट में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2022 में उपयोगिता का उचित आकलन किए बिना 55.58 करोड़ रुपये की लागत से 206 एम्बुलेंस खरीदी गईं और उन्हें एक साल से अधिक समय तक नामकुम में बेकार छोड़ दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि अब वर्ष 2026 में, लगभग 80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विशेष रूप से तैयार 237 एम्बुलेंस की खरीद के लिए एक नया टेंडर जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में घोटाले का आरोप लगाते हुए झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने एक्सपायरी (तय समय सीमा बीत चुकी) दवाओं, एम्बुलेंस खरीद और विभागीय मानदंडों का कथित उल्लंघन कर सलाहकारों की सेवा विस्तार जैसे मामलों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में