रामगढ़ (झारखंड), 16 फरवरी (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गांव के ‘पाहन’ (संथाल पुजारी) के पारंपरिक चयन में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव नेमरा का दौरा किया।
सोरेन ने नेमरा में संवाददाताओं से कहा कि वह गांव की परंपरा का पालन करने आए हैं और उन्होंने ‘पाहन’ के चयन के लिए बैठक में हिस्सा लिया।
रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि मुख्यमंत्री हेलीपैड पर उतरे और फिर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए।
भाषा
राखी सुरेश
सुरेश