Bhopal Murder Case : जिसे दी अपने घर में पनाह वही निकला कातिल! 3 बच्चों को मारने के बाद अब मकान मालकिन को उतारा मौत के घाट

Ads

भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक किराएदार ने अपनी मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 10:42 PM IST

Bhopal Murder Case / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • भोपाल के गौतम नगर में किराएदार ने मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या की।
  • हत्या के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
  • आरोपी पहले अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में जेल काट चुका था

भोपाल : Bhopal Murder Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक किराएदार ने अपनी ही मकान मालकिन की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतिका का बेटा घर पहुँचा और फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा देखा। मृतिका के बेटे ने तत्काल इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

पिछले एक साल घर पर रह रहा था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ आरोपी प्रीतम कुशवाहा मृतिका दुर्गा बाई के यहाँ पिछले एक साल से उनके घर में किराए पर रह रहा था। Bhopal Crime News, प्रीतम कुशवाहा को दुर्गा बाई अपना मुंहबोला भाई मानती थी, पुलिस के अनुसार, प्रीतम ने दुर्गा बाई पर चाकू से 8 से 9 बार वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पहले भी कर चूका है अपने तीन बच्चों की हत्या

हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी प्रीतम कुशवा पहले भी अपने ही 3 बच्चों की हत्या के मामले में 15 साल की सजा काट चुका था। Murder-Suicide Case Bhopal सजा काटकर बाहर आने के बाद दुर्गा बाई ने उसे सहारा दिया था, लेकिन उसने उसी घर को खून से लाल कर दिया वारदात के वक्त घर में कोई और मौजूद नहीं था। हत्या के बाद आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गौतम नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुँची। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई।

हत्या किसने और कैसे की?

आरोपी प्रीतम कुशवाहा ने मकान मालकिन दुर्गा बाई पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास क्या है?

आरोपी पहले अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 15 साल की सजा काट चुका था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।