रांची, 18 सितंबर (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
‘हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ के निदेशक डॉ. नितेश प्रिय ने कहा, ‘‘सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की स्थिति स्थिर है और उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं।’’
प्रिय ने बताया कि रूपी सोरेन को लगातार निगरानी में रखा जा रहा है और जांच के बाद उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल