Gen Z Politics In MP/Image Credit: IBC24
Gen Z Politics In MP: भोपाल: मध्यप्रदेश की युवा शक्ति को साधने के लिए संघ, बीजेपी और कांग्रेस की लीडरशिप ने कमर कस ली है। उज्जैन में शुक्रवार को RSS प्रमुख मोहन भागवत ने युवा धर्म संसद को संबोधित किया। धर्म, पर्यावरण, युवाओं के आचरण पर बात की। तो दूसरी तरफ शनिवार को इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आने वाले है। राहुल यहां छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।
राहुल गांधी की गूंज से पहले उज्जैन में मोहन भागवत ने युवा संवाद में छात्रों को अहंकार से बचने की समझाइश दी। युवाओं से जीवन में धर्म के सिद्धांतों को समझने और उन्हें आचरण में उतारने की बात कही।
Gen Z Politics In MP: इधर कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद इंदौर में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज का पांचवां पड़ाव है। युवा केंद्रित इन बड़े कार्यक्रमों पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साध रहे है।
मध्यप्रदेश का मालवा इन दिनों युवा राजनीति का केंद्र बना चुका है। पहले अध्यक्ष नितिन नवीन, फिर RSS चीफ मोहन भागवत अब शनिवार को राहुल गांधी की बारी है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या मध्यप्रदेश युवा राजनीति की नई प्रयोगशाला बना गया है? जेन-जी को रिझाने की होड़ में कौन आगे है? और सबसे बड़ा सवाल कि सबको जेन-जी का साथ चाहिए लेकिन युवाओं के दिल में क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:-