चाईबासा, आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में तूफान के दौरान एक पेड़ कोबरा बटालियन के एक जवान पर गिर गया, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सारंडा जंगल के बाबूडेरा में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में मंगलवार रात यह घटना हुई।
अधिकारी ने बताया कि राकेश कुमार नाम के जवान को सिर में गंभीर चोट आईं और बुधवार सुबह उसे हवाई मार्ग से रांची ले जाने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान जवान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कुमार सीआरपीएफ की विशिष्ट कोबरा बटालियन का हिस्सा था और यह बटालियन कोल्हान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों पर काम कर रही थी।
भाषा यासिर जोहेब
जोहेब