झारखंड : धन शोधन मामले में ईडी ने कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

Ads

झारखंड : धन शोधन मामले में ईडी ने कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 10:15 PM IST

रांची, सात जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले के सिलसिले में झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से मंगलवार को कई घंटों तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लोहरदगा से विधायक उरांव पूर्वाह्न करीब 11 बजे रांची में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को इस मामले में उरांव के बेटे से पूछताछ की थी।

उरांव उन्हें पूछताछ के लिए दो बार समन जारी किए जाने के बाद ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए।

भाषा पारुल माधव

माधव