रामगढ़/गोड्डा, दो अगस्त (भाषा) झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से तीन रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के थे और जबकि दो गोड्डा ज़िले के बसंतराय प्रखंड के महेशपुर-रामपुर गांव के निवासी थे।
उन्होंने बताया कि आकशीय बिजली की चपेट में आईं महिलाएं हादसे के समय धान की रोपाई कर रही थीं।
पतरातू पुलिस थाने के प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रामगढ़ के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनकी पहचान सकुल गांव निवासी रेखा देवी (45) और रोशनी कुमारी (21) तथा पलानी गांव निवासी सुशांति देवी (34) के तौर पर हुई है।’’
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गोड्डा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
भाषा धीरज नरेश
नरेश