नाबालिग लड़की के शरीर के इन अंगों को जलती हुई अगरबत्ती से दागा, मौलाना की करतूत से बच्ची की हालत गंभीर

Minor girl molestation by maulana : मौलाना ने 14 वर्षीय बीमार लड़की से मारपीट की और जलती हुई अगरबत्ती से उसके शरीर पर कई जगह दागा

नाबालिग लड़की के शरीर के इन अंगों को जलती हुई अगरबत्ती से दागा, मौलाना की करतूत से बच्ची की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 3, 2022 1:18 am IST

चतरा (झारखंड)।  Minor girl molestation by maulana  : झारखंड के चतरा जिले में झाड़-फूंक के दौरान एक मौलाना ने 14 वर्षीय बीमार लड़की से मारपीट की और जलती हुई अगरबत्ती से उसके शरीर पर कई जगह दागा। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : हिंदू नववर्ष पर लगाए गए भगवा झंडों को निगम ने कचरा गाड़ी लगाकर हटाया, फूटा RSS सहित अन्य हिंदू संगठनों का गुस्सा

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि घटना लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में कोलकोले पंचायत के संभे गांव की है। घटना के सिलसिले में आरोपी मौलाना मोहम्मद वाहिद (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के किसी भी एयरपोर्ट को पलभर में उड़ा सकता है ये बम, मध्यप्रदेश ने बनाया देश का सबसे बड़ा बम, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत

Minor girl molestation by maulana उन्होंने बताया कि संभे गांव की लड़की की होली के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। मौलाना ने झाड़ फूंक कर उसकी तबियत ठीक करने का दावा किया। लड़की के माता पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बेरहमी से उसे मारा पीटा और जलती हुई अगरबत्ती से शरीर के कई स्थानों पर दागा। पुलिस ने बताया कि गंभीर अवस्था मे लड़की को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : 25 प्रतिशत तक माल भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में ट्रांसपोर्टर, आज जनता पर पड़ेगा सीधा असर

एसपी ने बताया कि आरोपी अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में जल्द लागू होगी पार्किंग पॉलिसी, नगरीय निकाय से लेना होगा पार्किंग प्रमाण पत्र, जानिए कितना देना होगा चार्ज


लेखक के बारे में