Air Canada Express Collision: विमान के दोनों पायलट की दर्दनाक मौत.. लैंडिंग के बाद हुआ था बड़ा हादसा, सामने आई खौफनाक तस्वीरें

Ads

Air Canada Express Collision Pilot Killed: एयर कनाडा की विमान LaGuardia हवाई अड्डे पर वाहन से टकराई, 2 की मौत, 72 यात्री सुरक्षित।

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:55 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 06:12 PM IST

Air Canada Express Collision Pilot Killed || Image- AG News

HIGHLIGHTS
  • एयर कनाडा विमान वाहन से टकराया
  • दो लोगों की मौत, कई घायल
  • नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने जांच शुरू की

न्यूयॉर्क: एयर कनाडा की एक उड़ान, जो जैज एविएशन की ओर से संचालित हो रही थी, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पोर्ट अथॉरिटी के एक वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाले दोनों ही पायलट और सह पायलट है। (Air Canada Express Collision Pilot Killed) दुर्घटना के कारण विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन पास खड़ा दिखा। यह जानकारी जांच से जुड़ी एक स्रोत ने दी, जिन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बात की।

हवाई अड्डा अस्थाई तौर पर बंद

एयरलाइन के बयान के अनुसार, विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। पोर्ट अथॉरिटी के बयान में बताया गया कि रविवार रात लगभग 11:45 बजे, विमान ने एक बचाव और अग्निशमन वाहन को टक्कर मारी, जो किसी दूसरी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचा था। हादसे के दौरान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद रखा गया।

सेफ्टी बोर्ड ने शुरू की जाँच

जैज एविएशन ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि यात्रियों और चालक दल की सूची प्रारंभिक है और इसकी पुष्टि होना बाकी है। (Air Canada Express Collision Pilot Killed) नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। यह उड़ान मॉन्ट्रियल-पीयर एलीट ट्रुडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

यह भी पढ़ें:-

मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री

टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Q1: एयर कनाडा का विमान किससे टकराया?

A1: विमान न्यूयॉर्क के LaGuardia हवाई अड्डे पर पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया।

Q2: इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

A2: हादसे में दो लोगों की मौत हुई और 72 यात्री सुरक्षित रहे।

Q3: हादसे की जांच कौन कर रहा है?

A3: नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।