झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले सामने आये

Ads

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - July 26, 2021 / 08:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

रांची, 26 जुलाई (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,946 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन में बताया कि इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 5,124 बनी हुई है। हजारीबाग, कोडरमा से चार-चार, धनबाद और सिमडेगा से तीन-तीन और बोकारो, गुमला तथा लातेहार से दो-दो मामले सामने आये। चतरा, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 254 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 50 और लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब तक 3,41,568 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में ठीक होने की दर 98.44 प्रतिशत है।

भाषा आशीष देवेंद्र

देवेंद्र