झारखंडः सारंडा के जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने आईईडी को निष्क्रिय किया

Ads

झारखंडः सारंडा के जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने आईईडी को निष्क्रिय किया

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 07:22 PM IST

चाईबासा, पांच मार्च (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने एक ‘उच्च तीव्रता’ वाले आईईडी को निष्क्रिय किया। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बुधवार को नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने जराइकेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एडलबेरा-बाबुडेरा सड़क के पास सारंडा के जंगल में लगाया गया एक उच्च तीव्रता वाला आईईडी बरामद किया।

एसपी ने बताया, ‘बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। हमारा मानना ​​है कि इसे कुछ महीने पहले माओवादियों ने लगाया होगा, क्योंकि सुरक्षा बलों ने अधिकांश सक्रिय नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल केवल मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाला एक समूह ही सक्रिय है।’

रविवार को छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में हुए एक आईईडी विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए ‘एयरलिफ्ट’ करके रांची ले जाया गया।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश