झारखंड : गढ़वा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
झारखंड : गढ़वा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
गढ़वा, 12 अगस्त (भाषा) झारखंड के गढ़वा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब पीड़ित बलिगढ़ गांव में एक तालाब के पास बकरियां चरा रहे थे।
मृतकों की पहचान आशिक खान (50) और राजू भुइयां (38) के रूप में हुई है।
गढ़वा सदर थाने के प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि घटना में 55 वर्षीय वाशी खान गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम जांच के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


