झारखंड : जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ads

झारखंड : जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 04:04 PM IST

पाकुड़, 18 मई (भाषा) झारखंड के पाकुड़ जिले में जमीन के विवाद में व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान अमरापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निपनिया गांव के निवासी 53 वर्षीय बड़ा दुखिया पहाड़िया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पहाड़िया की हत्या 16 मई की रात को जमीन विवाद को लेकर हुई थी और उनका शव रविवार को मिला।

घटना के बाद, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने महेशपुर के उपमंडल पुलिस अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया ताकि मामले की जांच की जा सके और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

बयान में कहा गया है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद, एसआईटी ने जांच शुरू की और उसी गांव के निवासी आरोपी कालू पहाड़िया (22) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पहाड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भिजवाया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कालू ने जमीन विवाद को लेकर पहाड़िया की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि