जींद : मालगाड़ी से टकराई कार, एक की मौत

Ads

जींद : मालगाड़ी से टकराई कार, एक की मौत

  •  
  • Publish Date - October 8, 2021 / 10:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

जींद, आठ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले स्थित नरवाना के हिसार रोड रेलवे फाटक पर एक कार मालगाड़ी से टकरा गई जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है।फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव टेहरी जिला करनाल निवासी बलिंद्र ( 35 ) और उसकी पत्नी सुनीता शुक्रवार दोपहर बाद कार में सवार होकर नरवाना से हिसार की तरफ जा रहे थे। लेकिन हिसार रोड रेलवे फाटक को पार समय उनकी कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इस हादसे में बलिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

भाषा सं. धीरज

धीरज