मजबूती से आगे भी कायम रहेगा जजपा-भाजपा गठबंधन : दुष्यंत चौटाला
मजबूती से आगे भी कायम रहेगा जजपा-भाजपा गठबंधन : दुष्यंत चौटाला
जींद,15 जनवरी (भाषा), हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन आगे भी मजबूती से कायम रहेगा। वह जींद जिले के एक दिवसीय दौर पर आए थे।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए चौटाला ने कहा, ‘‘जिस संगठन में तुड़ाव हो वह भारत जोडऩे की बात करे, यह चिंता का विषय है। पहले उन्हें अपने संगठन को जोड़ना चाहिए फिर भारत जोड़ने की बात करनी चाहिए।’’
चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश में राशन कार्ड धारकों की संख्या बढ़ी है और पहले 27 लाख परिवारों के पास राशन कार्ड थे जब अब बढ़कर 31 लाख हो गए हैं।
भाषा सं. धीरज
धीरज

Facebook


