नई दिल्ली: जेएनयू ने प्रदर्शन करने वाले 48 शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि प्रबंधन द्वारा कुछ खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रबंधन पर खराब तरीके से प्रशासन चलाने का भी आरोप लगाया है।
Read More: चोर की दाढ़ी में तिनका, पटवारी ने पूर्व मंत्री को दी नसीहत
गौरतलब है साल 2018 में जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने जेएनयू ऐक्ट और स्टेट्स के खिलाफ प्रदर्शन किया था। टीचर्स एसोसिएशन के इस प्रदर्शन में भारी संख्या में छात्रों का भी सहयोग मिला था। प्रदर्शन कर रहे टीचर्स एसोसिएशन का आरोप था कि जेएनयू में रिजर्वेशन प्रक्रिया ठीक से लागू नहीं होने, संस्थान की लंबे समय से बनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Read More: राजधानी पहुंचे नव नियुक्त रज्यपाल लाल जी टंडन, विधि मंत्री ने की अगवानी
असोसिएशन की तरफ से बयान में कहा गया, जेएनयूटीए जनरल बॉडी पूरी तरह से शिक्षकों को अपना समर्थन देती है। इन शिक्षकों को प्रशासन की तरफ से गलत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। शुरुआती जांच की घोषणा कर दी गई है, लेकिन न्याय के लिए आवश्यक मानी जानेवाली जरूरी प्रक्रियाओं का भी पालन नहीं किया गया। असोसिएशन ने सेंट्रल सिविल सर्विस के तहत चार्जशीट में आरोप तय करने पर भी आपत्ति जताई है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/F8FtPUGWg3g” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>