रंजन दवे, जोधपुर: Jodhpur Couple Romance Video राजस्थान के जोधपुर में सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीनता और अश्लीलता का एक मामला सामने आया है। किसी ने इसका एक वीडियो भी बना लिया और यह सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार जोधपुर के महिला पीजी कॉलेज के बाहर एक युवक और युवती एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सार्वजनिक स्थान पर आलिंगन करते देखे गए। अब यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन इस घटना से एक बार सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदार पूर्ण व्यवहार और सामाजिक मर्यादा को लेकर बहस छेड़ दी है।
Jodhpur Couple Romance Video बता दें कि जोधपुर एक सांस्कृतिक नगरी के रूप में अपनी पहचान रखता है और अब इस तरह की घटनाएं और व्यवहार जब सार्वजनिक स्थानों पर सामने आ रहे हैं। मामला पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कॉलेज, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आम नागरिक को भी इस संदर्भ में जागरूक होने की आवश्यकता है, जिससे कि ऐसे घटनाक्रम पर अंकुश लगाया जा सके और समाज में बढ़ रहे फूहड़पन को भी रोका जा सके।