न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Ads

न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 01:19 PM IST

चेन्नई, छह मार्च (भाषा) न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने न्यायमूर्ति धर्माधिकारी को पद की शपथ दिलाई। वह उच्च न्यायालय के 55वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

तमिलनाडु के प्राकृतिक संसाधन मंत्री एस. रेगूपति और मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम समेत शीर्ष अधिकारियों ने इस समारोह में भाग लिया।

भाषा गोला वैभव

वैभव