Mobile World Congress Barcelona: बार्सिलोना जायेंगे केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.. इस बड़े और अहम आयोजन का करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा दौरा

Ads

Mobile World Congress 2026 Barcelona: ज्योतिरादित्य सिंधिया एमडब्ल्यूसी 2026 बार्सिलोना में भारत पवेलियन उद्घाटन और वैश्विक बैठकों में शामिल होंगे।

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 12:08 AM IST

Mobile World Congress 2026 Barcelona || Image- Economic Times file

HIGHLIGHTS
  • एमडब्ल्यूसी 2026 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल
  • भारत पवेलियन का उद्घाटन करेंगे
  • वैश्विक कंपनियों से रणनीतिक बैठकें

नई दिल्ली: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 2 से 5 मार्च तक स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2026 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। (Mobile World Congress 2026 Barcelona) इस दौरान वे भारत पवेलियन का उद्घाटन करेंगे और आईएमसी 2026 के उद्घाटन समारोह का अनावरण भी करेंगे। कार्यक्रम में वे जीएसएमए मंत्रिस्तरीय सत्र में “भविष्य के लिए निर्मित” विषय पर संबोधन देंगे।

होगी वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात

मंत्री जी “लागत की बाधा को तोड़ना” विषय पर जीएसएमए मंच से समापन मुख्य भाषण भी देंगे, जिसमें किफायती, समावेशी और विस्तार योग्य डिजिटल कनेक्टिविटी मॉडल पर जोर दिया जाएगा। अपने दौरे के दौरान सिंधिया उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों और रणनीतिक उद्योग वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। साथ ही भारत द्वारा आयोजित सीईओ डिनर में वैश्विक कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

सिंधिया प्रमुख वैश्विक और भारतीय कंपनियों के बूथों का दौरा कर प्रौद्योगिकी प्रदर्शनों को भी देखेंगे। (Mobile World Congress 2026 Barcelona) वे तेजस नेटवर्क्स के बूथ पर T31600-D3 हाइपर-स्केलेबल डीसीआई प्लेटफॉर्म के लॉन्च कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसे भारत के उन्नत दूरसंचार उत्पाद विकास में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

क्या है इस यात्रा का मकसद?

एमडब्ल्यूसी 2026 में उनकी भागीदारी डिजिटल और मोबाइल इकोसिस्टम में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाती है। इस यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करना, निवेश आकर्षित करना और सुरक्षित, समावेशी व भविष्य के लिए तैयार डिजिटल नेटवर्क के निर्माण में भारत की भूमिका को और सशक्त बनाना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-

Q1. ज्योतिरादित्य सिंधिया किस कार्यक्रम में शामिल होंगे?

वे बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में शामिल होंगे।

Q2. इस दौरे के दौरान वे क्या प्रमुख कार्य करेंगे?

भारत पवेलियन उद्घाटन और वैश्विक कंपनियों से बैठकें करेंगे।

Q3. यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या है?

अंतरराष्ट्रीय साझेदारी मजबूत कर डिजिटल निवेश आकर्षित करना।

ताजा खबर