Home » Entertainment » Tej Pratap Yadav Makes Sensational Claims of Death Threats, Blackmail and Honeytrap Plot
Tej Pratap Yadav HoneyTrap : तेजप्रताप यादव ने बताया कौन रच रहा उनके खिलाफ साजिश? हनीट्रैप से लेकर हत्या की धमकी तक के लगाए आरोप
Ads
जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में तेजप्रताप यादव ने अपने खिलाफ कथित साजिशों को लेकर कई गंभीर दावे किए। उन्होंने जान से मारने की धमकी, हनीट्रैप में फंसाने, ब्लैकमेलिंग और छवि खराब करने की कोशिशों का आरोप लगाया।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Tej Pratap Yadav HoneyTrapजियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने खिलाफ रची जा रही साजिशों और जान के खतरे को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पत्रकार किशोर अजवानी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पूर्व पीए पर फंड लेकर भागने और विरोधियों पर उन्हें ब्लैकमेल करने तथा हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
विश्वासघात और जान से मारने का दावा
तेजप्रताप यादव ने बताया कि उनके पूर्व पीए मोतीलाल ने विरोधियों से मिलकर उनके साथ विश्वासघात किया और पार्टी का 20 लाख रुपये का फंड लेकर भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के एक व्यक्ति, जिसे उन्होंने “जयचंद” कहा, ने उनकी और उनकी मां राबड़ी देवी की सुरक्षा हटवाने का काम किया तथा उनके पिता के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके खिलाफ पोस्ट करवाया।
तेजप्रताप ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और रास्ते में डायनामाइट लगवाकर हत्या कराए जाने का अंदेशा है।Tej Pratap Yadav News उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर और जेल भिजवाने की धमकी देकर लाखों रुपये ब्लैकमेल किए गए।शो में ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाते हुए तेजप्रताप ने स्पष्ट किया कि विरोधियों द्वारा उनकी छवि खराब करने और उन्हें राजनीति से दूर करने के लिए लगातार पैसों के दम पर दुष्प्रचार कराया जा रहा है। इन गंभीर दावों के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।