K Annamalai Resignation / Image Source : X
नई दिल्ली : K Annamalai Resignation भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। बीजेपी मुख्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत स्वीकार किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ जारी इस प्रेस रिलीज में स्पष्ट किया गया है कि के. अन्नामलाई अब भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहे हैं। Annamalai Quits Bjp इससे पहले, दो जून को अन्नामलाई ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की थी। इस बैठक के तुरंत बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी एक अलग गोपनीय बैठक की थी, जहाँ बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में उन्होंने पार्टी छोड़ने की इच्छा जता दी थी।
Tamil Nadu Bjp News इस पूरी बैठक के बाद जब अन्नामलाई तमिलनाडु लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और फ्लाइट पकड़ने ही वाले थे, तभी बीजेपी आलाकमान की तरफ से उन्हें अचानक वापस बुला लिया गया। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें रोकने और पार्टी छोड़ने के फैसले को बदलने के लिए मनाने की आखिरी कोशिश की। हालांकि, अन्नामलाई अपने फैसले पर अडिग रहे और आखिरकार बीजेपी मुख्यालय से उनका इस्तीफा स्वीकार होने की आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।
BJP National President Nitin Nabin has accepted the resignation submitted by the Tamil Nadu Ex-State President K Annamalai from the primary membership of the Party. pic.twitter.com/gYvMKYeVJH
— ANI (@ANI) June 5, 2026
BJP National President Nitin Nabin has accepted the resignation submitted by the Tamil Nadu Ex-State President K Annamalai from the primary membership of the Party. pic.twitter.com/qaQ9gWPL6g
— ANI (@ANI) June 5, 2026