Kakoli Ghosh Resign District President Post: TMC को लगा एक और बड़ा झटका, इस दिग्गज महिला सांसद ने दिया पद से इस्तीफा, ममता बनर्जी को दी खास नसीहत
Kakoli Ghosh Resign District President Post: सांसद डॉ. काकोली घोष ने बारासात के संसदीय जिले के AITC जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
Kakoli Ghosh Resign District President Post/Image Credit: X Handle
- टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है।
- काकोली घोष ने बारासात के संसदीय जिले के AITC जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
- पार्टी ने हाल ही में डॉ. काकोली घोष को लोकसभा में चीफ व्हिप पद से हटा दिया था।
Kakoli Ghosh Resign District President Post: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी को एक बाद के बाद एक कई कई बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर उथल-पुथल मच गई है। वहीं अब टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है। सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात के संसदीय जिले के AITC जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्यों नाराज है सांसद डॉ. काकोली घोष
पार्टी ने हाल ही में डॉ. काकोली घोष को लोकसभा में चीफ व्हिप पद से हटा दिया था और कल्याण बनर्जी को दोबारा से यह जिम्मेदारी सौंपी थी। इस वजह से काकोली पार्टी के फैसले से नाराज चल रही थीं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाते हुए, Y कैटेगिरी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। (Kakoli Ghosh Resign District President Post) अब उनका पार्टी के इस पद से इस्तीफा देना ममता बनर्जी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है। काकोली उन नेताओं में से हैं, जो ममता बनर्जी के बेहद करीबी मानी जाती रही थी।
पत्र में काकोली ने क्या लिखा?
Kakoli Ghosh Resign District President Post: सांसद काकोली ने अपने इस्तीफा को लेकर पार्टी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बताया कि, हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में अपराध और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों की वजह से जनता में डर पैदा कर दिया है। ऐसे में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राजनीति में साफ सफाई, जिम्मेदारी, जवाबदेही, तहजीब और लोगों के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करना, (Kakoli Ghosh Resign District President Post) और उनके मूल्यों को महत्व देना जरूरी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि मेरा मानना है कि समाज में भरोसा, और स्वस्थ राजनीतिक कल्चर को आदर्शवाद और राजनीति से ही मजबूत किया जा सकता है।
डॉ. काकोली घोष ने बताई एक और बड़ी वजह
Kakoli Ghosh Resign District President Post: इतना ही नहीं सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने हाल ही के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भी अपने इस्तीफे की वजह बताया। उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए थे। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, मैं बारासात जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से इस्तीफा देती हूं। (Kakoli Ghosh Resign District President Post) नेता ममता बनर्जी से अपील है कि अगर आप पहले की तरह ईमानदार, वफादार और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ काम करेंगी, तो आपकी पार्टी की इमेज चमकेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rajasthan High Court News: हाई कोर्ट बड़ा फैसला, 16 साल की रेप पीड़िता को मिली गर्भपात की अनुमति, राज्य सरकार को दिया ये चौंकाने वाला निर्देश
- MP Waqf Board News: सीएम मोहन के नेतृत्व में नये आयामों को गढ़ रहा एमपी वक़्फ़ बोर्ड, देशभर में बना नंबर-1, स्कॉच अवार्ड से किया गया सम्मानित
- Amit Shah on UCC: इस वर्ग के लोगों पर लागू नहीं होगा UCC कानून, देश की राजधानी से अमित शाह का बड़ा ऐलान, धर्मांतरण को लेकर दे दी ये चेतावनी

Facebook


