Kangana Ranaut Nurse Dress Statement / Image Source : FILE
नई दिल्ली: Kangana Ranaut Nurse Dress Statement : बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। Bharat Bhagya Vidhata Release Date यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें एक जांबाज नर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई मासूमों की जान बचाई थी। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले कंगना रनौत ने नर्सेज के प्रोफेशन को सेक्सुलाइज करने और उनके पहनावे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है।
कंगना रनौत ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नर्सों के पहनावे पर खुलकर अपनी राय रखी। Kangana Ranaut Latest Controversy उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड हमारे यहां अभी भी लागू है। उन्होंने कहा नर्सें हमारी स्वास्थ्य सेवा की सबसे मजबूत वर्कर होती हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि इस पेशे को समाज में अक्सर सेक्सुअलाइज्ड नजरिए से देखा जाता है।
हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकती हैं, उनके लिए एक ड्रेस कोड होता है। लेकिन हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी दिखती हैं। यह मेरी निजी राय है।” इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि उनकी आगामी फिल्म में नर्सेज के काम को पूरी ईमानदारी और गरिमा के साथ दिखाया गया है, जहाँ वर्दी उनके कर्तव्य की पहचान है।
Kangana Ranaut Latest News Hindi, कंगना ने केवल ड्रेस कोड ही नहीं, बल्कि फ्रंटलाइन वर्कर्स की जमीनी दिक्कतों पर भी बात की। उन्होंने समाज की सोच में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि अस्पतालों में सबसे कठिन और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालने के बावजूद नर्सों को वह सम्मान नहीं मिलता जिसकी वे हकदार हैं। कंगना के मुताबिक, नर्सों पर काम का बोझ बहुत अधिक होता है, उन्हें वेतन कम मिलती है और उनके काम की उतनी सराहना भी नहीं की जाती है।