कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बेंगलुरु, 13 मई (भाषा) कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 47 वर्ष के थे।
कन्नड़ फिल्म जगत में दो दशक से अधिक समय से जुड़े रहे राज, छोटे पर्दे से लेकर सिनेमा तक दोनों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।
हाल ही में उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘‘लव मॉकटेल 3’’ में एक वकील की भूमिका निभाते हुए देखा गया था।
अभिनेता को 2005 में आई फिल्म ‘मिलना’ में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के विपरीत खलनायक की भूमिका निभाने के लिए व्यापक पहचान मिली।
टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राज ने फिल्म ‘‘बॉयफ्रेंड’’ से बड़े पर्दे पर पदार्पण किया।
इन वर्षों में उन्होंने ‘टोनी’, ‘ऑर्केस्ट्रा मैसूरु’ और ‘यू टर्न’ सहित कई कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है।
राज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
भाषा यासिर मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


