कर्नाटक के दवा विक्रेता भी 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे

कर्नाटक के दवा विक्रेता भी 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे

कर्नाटक के दवा विक्रेता भी 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे
Modified Date: May 19, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: May 19, 2026 7:12 pm IST

बेंगलुरु, 19 मई (भाषा) ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और नियमों के कथित उल्लंघन के विरोध में अखिल भारतीय दवा विक्रेता संगठन (एआईओसीडी) द्वारा 20 मई को आहूत देशव्यापी हड़ताल में कर्नाटक के 20,000 से अधिक दवा विक्रेता भी शामिल होंगे।

एआईओसीडी के अनुसार, दवाओं की अवैध ऑनलाइन बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों की “अव्यावसायिक प्रतिस्पर्धा” के विरोध में देशभर के 15 लाख से अधिक दवा विक्रेता बुधवार को अपनी मेडिकल दुकानें बंद रखेंगे।

कर्नाटक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (केसीडीए) के अध्यक्ष आर. रघुनाथ रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक में लगभग 26,000 दवा विक्रेताओं के इस बंद में शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें बेंगलुरु के करीब 6,500 खुदरा विक्रेता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी द्वारा ‘औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम’ के बार-बार उल्लंघन के कारण हड़ताल अपरिहार्य हो गई है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में