कर्नाटक : मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान की मृत्यु
कर्नाटक : मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान की मृत्यु
मंगलुरु (कर्नाटक), नौ जुलाई (भाषा) छुट्टी लेकर अपने गांव आए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान की मंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सीताराम गौड़ा के रूप में हुई है। वह दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा तालुक के कोइला गांव का निवासी था और जम्मू में केंद्रीय कारागार में तैनात था।
पुलिस ने बताया कि गौड़ा छुट्टी लेकर तीन जुलाई को अपने गृह नगर आया था। सोमवार को वह एसआईआर से जुड़े दस्तावेज जमा करने अपने गांव गया था और वापस लौटते समय मंगलुरु में कदरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केपीटी इलाके में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सीआईएसएफ जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
भाषा सं राजेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


