कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1453 नये मामले, 17 की मौत

Ads

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1453 नये मामले, 17 की मौत

  •  
  • Publish Date - August 20, 2021 / 08:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

बेंगलुरु, 20 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1453 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 29,36,077 हो गयी है । एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में शुक्रवार को 17 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 37,105 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में आज 1,408 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 28,77,785 हो गयी है।

इसके अनुसार प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21161 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में आज सामने आये 1453 मामलों में से 352 बेंगलुरु शहर में सामने आये । बेंगलुरु शहर में 381 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि एक की मौत हुयी है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश