कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,501 नए मामले, 32 और मरीजों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,501 नए मामले, 32 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 27, 2021 / 07:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

बेंगलुरु, 27 जुलाई (भाषा) कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 32 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद कुल मामले बढ़कर 28,97,664 हो गए और मृतकों की संख्या 36,437 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक 28,38,717 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में अभी कोविड-19 के 22,487 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश