कर्नाटक नेतृत्व विवाद : खरगे ने सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ बैठक की

Ads

कर्नाटक नेतृत्व विवाद : खरगे ने सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ बैठक की

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:58 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:58 AM IST

बेंगलुरु, 19 मई (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में नेतृत्व के मुद्दे को लेकर नयी अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, खरगे, सिद्धरमैया, शिवकुमार और वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु तक एक साथ यात्रा की, जिसके बाद राज्य के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर चर्चा की गई।

सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष की खबरें बार-बार सामने आती रही हैं।

पिछले साल नवंबर में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद सत्ता-साझाकरण का मुद्दा और भी गरमा गया है।

भाषा

यासिर पारुल

पारुल