बेंगलुरू, पांच जनवरी (भाषा) कर्नाटक में 24 घंटे में कोविड-19 के 4,246 नए मामले सामने आए जिससे बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या 30,17,572 हो गयी। वहीं दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 38,357 हो गयी।
राज्य में मंगलवार को कोविड के 2,479 नए मामले सामने आए थे।
नए मामलों में से 3,605 मामले बेंगलुरु शहरी से हैं वहीं जिले से 264 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अभी 17,414 मरीज इलाजरत हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि आज कुल 362 लोगों को छुट्टी दी गयी जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 29,61,772 हो गयी। राज्य में संक्रमण दर 3.33 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर (सीएफआर) 0.04 प्रतिशत है।
बेंगलुरु शहरी के बाद दक्षिण कन्नड़ दूसरे नंबर पर है जहां 111 नए मामले मिले। बेंगलुरु शहरी जिले में अभी 12,72,050 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाषा अविनाश नरेश
नरेश