कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 456 नए मामले सामने आए, छह रोगियों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 456 नए मामले सामने आए, छह रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 5, 2021 / 07:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

बेंगलुरू, पांच दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 456 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,98,099 हो गई। इसके अलावा छह रोगियों की मौत के साथ मृतकों की तादाद 38,230 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि 330 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 29,52,708 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,132 हैं।

रविवार को 1,10,556 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 5.38 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। रविवार को कोविड-19 रोधी टीकों की 1,12,234 खुराक दी गईं। अब तक कुल 7.71 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश