कर्नाटक में कोविड-19 के 1,074 नये मामले, चार मरीजों की मौत

Ads

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,074 नये मामले, चार मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 09:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

बेंगलुरु, नौ सितंबर (भाषा) कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,074 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,59,164 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,462 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

कर्नाटक में महामारी की शुरुआत के बाद से बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण से सबसे कम मरीजों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,136 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,04,683 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16,992 हो गयी है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने एक ट्वीट कर कहा कि दूसरी लहर के दौरान आज राज्य में कोविड-19 के सबसे कम मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में कोविड-19 की दूसरी लहर की शुरुआत मार्च के मध्य में हुई थी।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 343 नये मामले सामने। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ में 176, उडुपी में 126, हासन में 81 और चिक्कमगलुरु में कोरोना वायरस संक्रमण के 68 नये मामले सामने आए। संक्रमण की दर 0.63 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.37 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 4,49,07,570 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,69,448 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

भाषा रवि कांत माधव

माधव