भारी-भरकम चालान पर भाजपा के डिप्टी सीएम का बयान, कहा- अच्छी सड़कें हैं एक्सीडेंट की असली वजह

भारी-भरकम चालान पर भाजपा के डिप्टी सीएम का बयान, कहा- अच्छी सड़कें हैं एक्सीडेंट की असली वजह

भारी-भरकम चालान पर भाजपा के डिप्टी सीएम का बयान, कहा- अच्छी सड़कें हैं एक्सीडेंट की असली वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: September 11, 2019 3:28 pm IST

बेंगलुरु: पूरे देश में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर लोगों का विरोध लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा शासित राज्य के डिप्टी सीएम ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने कहा है कि देश में दुर्घटना की वजह खराब सड़कें नहीं, बल्कि अच्छी सड़कें हैं। खराब सड़कें दुर्घटनाओं का कारण नहीं बनती।

Read More: विकास तिवारी का राजेश मूणत को ओपन चैलेंज, कहा- दम है तो रमन, पुनीत और अपना नार्को टेस्ट करवाएं

उन्होंने आगे कहा कि अच्छी सड़कों पर लोग 120-160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलते हैं। जबकि खराब सड़कों पर उनके वाहनों की रफ्तार इतनी नहीं रहती। ज्यादातर दुर्घटनाएं हाईवे पर होती है। अगर दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अधिकतर हादसे तेज रफ्तार के कारण होती है।

Read More: लापरवाह अधिकारियों पर जिला पंचायत सीईओ की कार्रवाई, जनपद पंचायत के 5 CMO और 4 CEO को शो कॉज नोटिस

वहीं, उन्होंने नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को ज्यादा जुर्माना करने के फैसले का समर्थन नहीं करते। राज्य मंत्रिमंडल जुर्माना राशि पर चर्चा करेगा। जब से देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया गया है, तब से लोगों का विरोध लगातार जारी है। यहां तक लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नए मोटर व्हीकल एक्ट में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है, जिसके बाद सड़कों पर नियमों का उल्लंघन लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है।

Read More: मूसलाधार बारिश को रोकने टोटके का सहारा, लोगों ने मेढक-मेढकी का कराया तलाक! मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/MzsjkW5UPgM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"