नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) देशभर में परिचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से कासरगोड-त्रिवेंद्रम ट्रेन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और उसमें औसतन 183 प्रतिशत यात्रियों ने सफर किया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अप और डाउन 23 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से केरल में त्रिवेंद्रम और कासरगोड के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस औसतन 176 प्रतिशत यात्रियों के साथ अगली सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली ट्रेन है। इसके बाद गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस औसतन 134 फीसदी यात्रियों के साथ तीसरे नंबर पर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नयी दिल्ली और वाराणसी, उत्तर प्रदेश के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी, जो चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में पूरी तरह से स्वदेश निर्मित ट्रेन है।
भाषा
गोला सुभाष
सुभाष