श्रीनगर, 26 अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले तीन लोगों को सोमवार को तब हिरासत में लिया गया जब वे यहां शहर के ऐतिहासिक घंटाघर पर तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि सोमवार सुबह यहां के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र लालचौक के घंटाघर पर तिरंगा फहराने की कोशिश पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
Read More News: तीन महीने बाद 24 घंटे में सामने आए सबसे कम COVID-19 केस, महीनों बाद मौत का आंकड़ा भी 500 से नीचे
#WATCH | Jammu and Kashmir: Police detain Bharatiya Janata Party (BJP) workers who were allegedly trying to hoist national flag at clock tower in Lal Chowk, Srinagar. pic.twitter.com/j8rUFH0kco
— ANI (@ANI) October 26, 2020
उन्होंने कहा कि तीनों ने खुद के उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा किया और ‘भारत माता की जय’ और पार्टी के पक्ष में नारे लगाते हुए घंटाघर पर तिरंगा फहराने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने हालांकि फौरन हरकत में आते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
Read More News: मरवाही का महाभारत: विधायक डॉ विनय जयसवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं का किया नेत्र परीक्षण, बजाए नगाड़े
वहां से ले जाते समय उनमें से एक ने कहा कि वे कश्मीर के हर हिस्से में तिरंगा फहराएंगे।
उसने कहा, “यह महबूबा मुफ्ती को बता देना कि मैं कश्मीर के हर हिस्से में तिरंगा फहराउंगा।” गौरतलब है कि पीडीपी प्रमुख ने हाल ही में कहा था कि वह तब तक तिरंगा नहीं उठाएंगी जब तक तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा फिर से बहाल नहीं हो जाता।
केंद्र द्वारा पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने से पहले तक राज्य का अलग संविधान और झंडा होता था।