केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों के मारे जाने की आशंका

Ads

केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों के मारे जाने की आशंका

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 12:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

देहरादून, 18 अक्टूबर (भाषा) तीर्थयात्रियों को गुप्तकाशी से केदारनाथ ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को जंगलचट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सात लोगों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कोहरे और खराब दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।

खोज एवं बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत