केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Ads

केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 10:56 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं का रविवार को आरोप लगाते हुए दावा किया कि कई छात्रों ने अंकों में गड़बड़ी की शिकायत की है।

केजरीवाल ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के संचालन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि उनकी अपलोड की गई ‘ओएमआर शीट’ बदल दी गई या वह किसी अन्य उम्मीदवार की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों की ओएमआर शीट सही थी लेकिन आधिकारिक उत्तर कुंजी से उत्तर मिलाने पर उनके अनुमानित अंकों और अंतिम परिणाम में घोषित अंकों के बीच अंतर पाया गया।

केजरीवाल ने कहा कि इन कथित गड़बड़ियों से छात्र एवं उनके परिवार चिंतित हैं और छात्र यह भी नहीं समझ पा रहे कि शिकायत के समाधान के लिए उन्हें कहां जाना चाहिए।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

सिम्मी