बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चों 7 की मौत, 46 गंभीर, 82 लोग थे सवार

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चों 7 की मौत, 46 गंभीर, 82 लोग थे सवार

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चों 7 की मौत, 46 गंभीर, 82 लोग थे सवार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 3, 2021 4:55 pm IST

कासरगोड:  कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस बारातियों को लेकर जा रही थी। दुर्घटना में घायल हुए 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई गई है।

Read More: राहुल गांधी ने चंपराण सत्यागह से की किसान आंदोलन की तुलना, कहा- तब अंग्रेज ‘कम्पनी बहादुर’ था, अब मोदी-मित्र ‘कम्पनी बहादुर’

पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे सुलिया रोड से होते हुए पनाथूर की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। जिलाधिकारी डी सजिथ बाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि घायलों को पास ही स्थित मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More: पत्नी ने पति को होटल के कमरे में दो युवतियों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, फिर जमकर हुई धुनाई

उन्होंने कहा, ” हमने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 82 यात्री सवार थे। हम जांच अधिकारी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।” प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी से उतरते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 714 नए संक्रमितों की पुष्टि

राज्य परिवहन विभाग ने भी इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यात्रियो की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि सभी घायलों को उपयुक्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।

Read More: पीएम मोदी ने सौरव गांगुली से फोन पर बात कर जाना हाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"