केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सतीशन ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Ads

केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित सतीशन ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 09:57 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार देर शाम यहां श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले कांग्रेस ने सतीशन को पार्टी और संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना।

बाद में दिन में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना गया।

इसके बाद सतीशन ने कांग्रेस की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें समर्थन पत्र सौंपा।

इसके बाद सतीशन सफेद धोती और शॉल पहनकर भगवान विष्णु के सदियों पुराने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर के प्रमुख देवता अनंत पद्मनाभ हैं।

भाषा प्रचेता माधव

माधव