केरल के मुख्यमंत्री सतीशन बकरीद पर आईयूएमएल प्रमुख के आवास पहुंचे

केरल के मुख्यमंत्री सतीशन बकरीद पर आईयूएमएल प्रमुख के आवास पहुंचे

केरल के मुख्यमंत्री सतीशन बकरीद पर आईयूएमएल प्रमुख के आवास पहुंचे
Modified Date: May 28, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: May 28, 2026 3:37 pm IST

मलप्पुरम (केरल), 28 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन बृहस्पतिवार को बकरीद के अवसर पर जिले के पन्नाक्कड स्थित इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) प्रमुख सादिक अली शिहाब थंगल के आवास पहुंचे।

इस दौरान सतीशन ने थंगल, आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी के कुन्हालीकुट्टी और अन्य नेताओं के साथ चर्चा की।

पत्रकारों से बातचीत में सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका मालाबार क्षेत्र का पहला दौरा है और उन्होंने इस अवसर के लिए पन्नाक्कड स्थित थंगल के आवास को चुना।

उन्होंने कहा कि बकरीद जैसे त्योहार के दिन समुदाय के नेताओं से मिलना खुशी का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केरल ऐसा स्थान बना रहना चाहिए जहां सभी त्योहार जाति और धर्म के भेदभाव के बिना मिल-जुलकर मनाए जाएं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में यह एकता और अधिक मजबूत होगी।

थंगल ने मुख्यमंत्री के दौरे पर खुशी जताई। दोनों नेताओं ने साथ में नाश्ता किया, जिसके बाद सतीशन वहां से रवाना हो गए।

भाषा गोला नरेश

नरेश


लेखक के बारे में