पथानामथिट्टा (केरल), आठ जनवरी (भाषा) केरल के पथानामथिट्टा जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विषाक्त भोजन करने के बाद कुछ छात्र और उनके माता-पिता बीमार हो गए, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोडुमन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी को स्कूल में कार्यक्रम के दौरान चार बच्चों समेत सात-आठ लोगों के खाद्य विषाक्तता से पीड़ित होने की सूचना मिली थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा पुलिस को नियमित काम के दौरान इस घटना के बारे में पता चला और अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस घटना की जांच कर रहे हैं।’’
उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए हैं और उस भोजनालय का निरीक्षण कर रहे हैं, जहां से कार्यक्रम के लिए खाना मंगवाया गया था। जो बीमार हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा रवि कांत दिलीप
दिलीप