कोच्चि, 16 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना टी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक शशिधरन कार्था की बेटी शिबी कार्था से सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा जारी समन के जवाब में शिबी सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं।
ईडी सूत्रों के अनुसार, शिबी निपुण इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं।
यह कंपनी सीएमआरएल की सहयोगी कंपनी है। सीएमआरएल भी एजेंसी की जांच के दायरे में है।
ईडी, कार्था परिवार से जुड़ी दो अन्य कंपनियों ‘सास्जा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘एम्पावर इंडिया कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ की भी जांच कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटीले लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शशिधरन कार्था और उनके बेटे सरन एस कार्था को भी नोटिस भेजे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, वीणा को 17 जून को पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है।
ईडी, सीएमआरएल द्वारा बिना सेवा लिए वीना विजयन की कंपनी ‘एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ को 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किये जाने के आरोपों की जांच कर रही है।
एजेंसी ने अप्रैल 2025 में एर्नाकुलम की एक अदालत में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा