नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अभिनेत्री दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मित्र और रंग संयोजक (कलरिस्ट) माइल्स मंतज़ारिस के साथ सगाई कर ली है।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी दिशानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सगाई की कई तस्वीरें साझा कीं। दोनों का विवाह आगामी छह दिसंबर को संपन्न होगा।
दिशानी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ’06:12:2026। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे सहज और हमेशा का फैसला।’
साझा की गई तस्वीरों में दिशानी सफेद रंग की पोशाक में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि मंतज़ारिस गहरे रंग की कमीज और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में मंतज़ारिस घुटनों के बल बैठकर अभिनेत्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
मंतज़ारिस ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोबारा साझा किया है।
दिशानी चक्रवर्ती ‘द गेस्ट’, ‘टू फेस्ड’ और ‘फ्रूट बाउल’ जैसी कई लघु फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ परियोजनाओं में बतौर लेखक और निर्माता भी काम किया है।
भाषा सुमित मनीषा
मनीषा