केरल : कोविड-19 पाबंदियों के बीच मनाई गई ईद

Ads

केरल : कोविड-19 पाबंदियों के बीच मनाई गई ईद

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 10:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 13 मई (भाषा) केरल में कोविड-19 को लेकर लागू पाबंदियों के बीच बृहस्पतिवार को मुस्लिमों ने ईद का त्योहार मनाया।

लोगों ने अपने-अपने घरों में परिवार के साथ ईद की खुशियां बांटी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के रोज बढ़ रहे मामलों के बीच राज्य सरकार और मुस्लिम विद्वानों ने लोगों से घरों में ही ईद की नमाज पढ़ने का अनुरोध किया था।

सरकार ने ईद के लिए खाने-पीने का सामान खरीदने को लेकर लॉकडाउन में कुछ छूट दी थी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से पाबंदियों पर अमल करने और घरों में ही नमाज पढ़ने को कहा था।

चांद नहीं दिखने के बावजूद केरल के शीर्ष मौलवियों ने मंगलवार को कहा था कि रमजान के 30 दिन पूरे होने पर 13 मई को ईद मनायी जाएगी।

पिछले साल भी ईद का त्योहार लॉकडाउन के दौरान ही मनाया गया था।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश