केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने विशु पर बधाई दी
केरल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने विशु पर बधाई दी
तिरुवनंतपुरम, 14 अप्रैल (भाषा) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विशु पर्व से एक दिन पहले शुक्रवार को, दुनिया भर के मलयाली लोगों को बधाई दी और कहा कि फसल उत्सव समृद्धि के दौर की शुरुआत का प्रतीक है तथा एकजुटता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाता है।
उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘मैं केरल के लोगों और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे केरलवासियों को विशु पर्व के आनंददायक अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह पर्व समृद्धि के दौर की शुरुआत का प्रतीक है।’’
खान ने कामना की ‘‘ यह फसल उत्सव अधिक संपन्नता लाए, खुशियां फैलाए और एकजुटता और सामाजिक सद्भाव के बंधन को मजबूत बनाए।’’
इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक वीडियो संदेश में, उस गौरवशाली कृषि संस्कृति को पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया, जो आजकल धीरे-धीरे गुमनामी में जा रही है। उन्होंने कामना की कि विशु उत्सव इसके लिए किए जा रहे प्रयासों को शक्ति दे।
विजयन ने कहा कि प्रत्येक त्योहार एकता और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से उन प्रतिक्रियावादी ताकतों से सावधान रहने का आग्रह किया जो सांप्रदायिक आधार पर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के लोग प्यार और एकजुटता बनाए रखेंगे और ऐसी ताकतों को जवाब देंगे।
भाषा मनीषा नरेश
नरेश

Facebook


