केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,427 नए मामले, 179 और मरीजों की मौत

Ads

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,427 नए मामले, 179 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 18, 2021 / 07:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 18 अगस्त (भाषा) केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,427 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 179 और लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,25,005 हो गए तथा मृतकों की संख्या 19,049 पर पहुंच गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि एक दिन में 18,731 लोग ठीक हो गए। केरल में अब तक कुल 35,48,196 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,77,683 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटे में 1,38,225 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई और संक्रमण की दर 15.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा यश पवनेश

पवनेश